मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…केंद्रीय विद्यालय गेल झाबुआ में संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 जुलाई 2024 को हुआ जिसमें भोपाल संभाग के विभिन्न विद्यालय से आए विभिन्न आयु वर्ग के तीरंदाज खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में के वि क्र. 01 इंदौर, के वि सीहोर, के वि धार, के वि क्र. 02 इटारसी, के वि मऊ से विभिन्न आयुवर्ग के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।

प्रतिस्पर्धा शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री प्रबुद्ध मजूमदार, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विशिष्ट अतिथि श्री विकास राज नामित अध्यक्ष वि.प्र.स. उपस्थित रहे। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं ने स्वागत गान एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। आयोजक विद्यालय प्राचार्य श्रीमती गौरीमा दीक्षित ने सभी अतिथिगण, अनुरक्षकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि द्वारा खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया गया। हार भी जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि इससे जीवन में तजुर्बा आता है। उमंग, उत्साह और अनुशासन से खेला गया खेल ही जीत का रास्ता तय करता है। लगातार जारी बारिश के दौरान प्रतिभागियों द्वारा दुगने उत्साह के साथ तीरंदाजी करने की सभी दर्शकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। केंद्रीय विद्यालय धार के शिक्षक श्री सोहन बसोने टीजीटी सा.अध्य. ने विद्यालय द्वारा की गई उत्कृष्ट प्रबंधन व्यवस्था की प्रशंसा की। केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग की ओर से आयोजक विद्यालय प्राचार्य श्रीमती गौरीमा दीक्षित एवं मुख्य निर्णायक ने अपने कर कमलों से प्रशस्ति-पत्र भेंट किए। विद्यालय शिक्षक श्री मनीष त्रिवेदी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। निर्णायकों के रूप में श्री जयंती लाल परमार एवं श्री जेवेंद्र बोराड़े खेल एवं युवा कल्याण विभाग झाबुआ मध्यप्रदेश उपस्थित रहे। श्री गौरव ,शा. शि. शिक्षक एवं खेल कोच श्री सुरेन्द्र यादव ने प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन करवाया । विद्यालय शिक्षक श्री राजेश कुमार मीना ने सभी का आभार जताया।



