मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ… मेघनगर में 5 दिवसीय श्री रुद्राक्ष महाभिषेक महोत्सव एवं भगवान श्री राम कथा का शुभारंभ रविवार को शोभा यात्रा के साथ हो गया। रविवार दोपहर रंभापुर रोड स्थिति श्री सिद्धी विनायक गणेष मंदिर से संतो के सानिध्य में बैंड बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। तेज बारिश के होने के बाद भी शोभायात्रा में शामिल संतों और सनातनियों में उत्साह और जोष दिखाई दिया। भगवान इंद्र देव ने शोभायात्रा का वर्षा कर स्वागत किया हर-हर महादेव और भोले शंभु भोले नाथ के जयकोरों के साथ साढ़े तीन किलोमीटर से भी लंबी शोभा यात्रा देर शाम कार्यक्रम स्थल मंडी मैदान पहुंची। मेघनगर के मंडी मैदान में 9 से 12 सितंबर तक सुबह 9 से 11 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक रूद्राक्ष महाभिषेक एवं दोहपर में 12 से साढ़े 3 बजे तक श्री राम कथा का आयोजन होगा। 13 सितंबर को विषाल धर्मसभा एवं महाप्रसादी वितरित की जाएगी जिसमें मेघनगर ब्लाॅके के सवा सौं ग्रामों के साथ जिले भर से श्रद्धालु सहभागिता करेगें। झाबुआ रोड़ स्थिति मंडी मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन होगा यहां 10 हजार से अधिक लोगों के बैठने हेतु वाटर प्रुफ पंडाल तैयार किया है ताकि बारिष होने पर धार्मिक गतिविधियों में कोई व्यवधान ना हो 9 से 12 सितंबर तक वैद्यों द्वारा सुबह 7 से 11 बजे तक नाडी दिखाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जागए। समिति के प्रचार प्रमुख राजेन्द्र सिंह सोनगरा और नीलेश भानपुरिया ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर निःषुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर प्रशासन के सहयोग से लगाया जा रहा है जिमसें आयुष चिकित्स भी अपने सेवाएं देगें। प्रतिदिन रात्रि में भजन संध्या का कार्यक्रम होगा, जिसमें स्थानीस भजन मंडलीयों के साथ प्रदेष के बड़े भजन गायक भजनों की प्रस्तुति देंगें।गांव से अन्न और शहर से धन संग्रह
पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में अंचल के प्रत्येक सनातन परिवार की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तर पर टोली बना कर व्यापक तैयारिया की जा रही है। आयोजन के निमित्त ग्रामीण इलाकों के आदिवासी बन्धुओं और किसानों द्वारा अन्न भेट कर सहयोग दिया जा रहा है। मेघनगर क्षेत्र के आदिवासी बन्धुओं सहित सभी वर्गों के श्रद्धालु अपनी क्षमता और आस्था के अनुरूप सहयोग प्रदान कर रहे हैं। गांवों से अन्न संग्रहण की व्यवस्था है जबकि नगर से धन संग्रहण हेतु युवा कार्यकर्ताओं की टोल प्रत्येक घर तक निमंत्रण देने के साथ सहयोग राशि एकत्र करने के काम में लगी है,ताकि सभी के सामूहिक प्रयास से भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो सके।

मेघनगर के गणेश मंदिर से शोभा यात्रा बैंड बाजों और बग्गी में सवार संतों के साथ निकली
रुद्राक्ष से निर्मित विशालकाय शिवलिंग सहित नाचते हुए शिव भक्तों की टोली का टेम्पो चौराहे पर पार्षद लाखन सिंह देवाणा मित्र मंडल ने स्वागत किया सुयस गैस एजेंसी पर विजय डोडिया और स्टेटा ने किया व मेहुल ग्राफिक्स गौतम साबलिया व उनके स्टेटॉ द्वारा किया गया, रेलवे फाटक चौराहे पर सूरज प्रजापति मित्र मंडल ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। श्री रुद्राक्ष समिति कार्यालय पर कोषाध्यक्ष संजय चंडालिया-राजेंद्र सोनगरा मोहन संघवी परिवार, सचिव राजेश भंडारी परिवार, थांदला चौराहे पर साईं चौराहे पर गणेश उत्सव समिति के मीत पाटीदार मित्र मंडल के सदस्यों, दशहरा मैदान पर भारतीय पत्रकार संघ तहसील अध्यक्ष व पत्रकारों,नगर परिषद कर्मचारियों एवं कॉम्प्लेक्स दुकानदारों,पेट्रोल पंप चौराहे पर नीरज श्रीवास्तव, आजाद चौक पर डाॅ. सोनी एवं पाटीदार मोबाईल के संचालक, थाने के आगे मोहन प्रजापति परिवार, झाबुआ रोड़ पर भगतसिंह मोहल्ले के रहवासियों ने शोभा यात्रा एंव संतों का भव्य स्वागत किया। शोभा यात्रा में आयोजन के प्रेरणा स्त्रोत धनवंतरी पीठाधीष्वर श्री श्री महामंडलेष्वर 1008 संत श्री सुरेषचंद सरस्वती जी महाराज, राम कथा वाचक कुमारी फाल्गुनी वैष्ण, श्री हनुमंत आश्रम पिपलखुंटा आश्रम के मंहत श्री 1008 श्री दयारामदासजी महाराज, मेघनगर मंदिर के मंहत श्री ब्रदीदासजी महाराज, संत बालम गिरी महाराज, वरसिंह महाराज, अनिल बाबा सहित क्षैत्रीय संत मौजूद थे। सभी संतो के साथ शिव भक्तों रूद्राक्ष महाषिवलिंग की आरती की और प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान प्रांत धर्म जागरण प्रमुख अभिषेक गुप्ता, रतलाम विभाग धर्म जागरण प्रमुख दिनेष गुप्ता, धर्म जागरण के जिला संयोजक सुवाल बारिया, खंड संयोजक विक्की हाड़ा, सुषील सोनी, जितेन्द्र पटेल, धर्मेन्द्र पाटीदार, राम सिंह निनामा, प्रेमसिंह बसौड़, मोहन प्रजापत, भाविक बारौठ, दिनेष देवाणा, राम सोनी सहित बड़ी संख्या में मातृषक्ति मौजूद रही।



