मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
संगठन में कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूण है- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर आज मप्र और देश में भाजपा का कब्जा है-भाजपा मप्र प्रभारी डॉ. महेन्द्रसिंह
झाबुआ….भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,मप्र भाजपा प्रभारी डॉ.महेन्द्रसिंह,मप्र शासन के केबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री कुं. विजय शाह,महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया,भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान, भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार के आतिथ्य में मंगलवार दोपहर शहर से सटे रंगपुरा रोड़ पर भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का भूमिपूजन कार्यक्रम एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया अतिथियों ने पूजन कर गेती चलाकर तथा मंच से शिलालेख का शिलान्यास कर नवीन भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन कर उसकी महत्वता पर प्रकाश डाला। इस दौरान मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाईव जुड़कर पार्टी के सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को नवीन भाजपा जिला कार्यालय के लिए शुभाकमनाएं दी वही आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं मप्र भाजपा प्रभारी डॉ.महेन्द्रसिंह दोपहर करीबन 12 बजे हेलीकॉप्टर से गोपालपुरा हवाई पट्टी पहुंचे। जहां उनकी आगवानी जिले के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों एवं नेताओं की और वाहनों के काफिले के साथ आयोजनस्थल पहुंचे सर्वप्रथम यहां अल्पाहार कर बाद में भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत की गई पंडित द्वारा विधि- विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करवाई गई और वही भगवान श्री गणेशजी की पूजन कर आरती की गई तत्पश्चात् अतिथियों ने गेती चलाकर नवीन भाजपा जिला कार्यालय के नींव रखी अतिथियों को तीन मंजिला सर्वसुविधायुक्त बनने वाले भाजपा जिला कार्यालय का नक्शे का अवलोकन आर्किटेक्ट द्वारा करवाया गया। मंच पर अतिथियों ने भाजपा जिला कार्यालय की शिलालेख का शिलान्यास भी किया। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने समारोह में लाईव जुड़कर सर्वप्रथम शहीद चन्द्रशेखर आजाद, क्रांतिकारी टंट्या मामा एवं भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए नवीन जिला कार्यालय हेतु सभी को शुभकामनाएं दी तथा नवीन भाजपा जिला कार्यालय बनने के बाद संगठन को ओर मजबूती से कार्य करने हेतु आव्हान किया।आदिवासी अंचल में पार्टी को नवीन जिला कार्यालय की सौगात
इसके बाद भारत माता, भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्याय,पं श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया। स्वागत उद्बोधन भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने दिया। साथ ही सभी अतिथियों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन भी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भूरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद अनिता चौहान ने नवीन भाजपा जिला कार्यालय के लिए पार्टी के समस्त पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्यालय समय पर बनकर तैयार हो, इस हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भूरिया से मेरी मांग है। मप्र शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि आदिवासी अंचल में कार्यकर्ता हमे पार्टी का अपना स्वयं का कार्यालय होने की लगातार मांग कर रहे थे, जिसके बाद आज कार्यालय की नींव रखी जा चुकी है और कार्यालय भी जल्द बनकर तैयार होने से यहां से पार्टी के सभी कार्य संचालित हो सकेंगे।

कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने हेतु कार्य करे
भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने सभी से भारत माता एवं भगवान श्री राम के जयघोष लगाते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना है। आज का दिन बहुत विशेष है क्योकि आज मप्र में तीन जिलों झाबुआ,मंदसोर एवं आगर में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का भूमिपूजन हो रहा है। आपने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया वे पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में सत्त कार्य करे। जिस तरह मप्र विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलवाई है,इसी तरह समन्वय बनाकर आगे भी कार्य करते रहना है।

भाजपा वर्ष 2024 में संगठन पर्व मना रहीं
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ.महेन्द्रसिंह ने सभी पार्टी के जयघोष लगाते हुए बताया कि इस वर्ष को भाजपा पूरे प्रदेश एवं देश में संगठन पर्व के रूप में मना रहीं है। वर्ष 2023 एवं 2024 में देश में हुए विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भाजपा एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हर वर्ग के विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभांवित किया जा रहा है। संगठन पर्व के तहत आगामी दिनों में ओर भी कार्यक्रम एवं गतिविधियां प्रदेशभर में की जाना है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने आश्वस्त किया कि 15 महीने के अंदर सर्वसुविधायुक्त तीन से चार मंजिला भाजपा का कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते उन्होंने इस कार्य में पूर्ण सहयोग करने की भी बात कहीं।

प्रत्येक कार्यकर्ता को सहयोग प्रदान करना है
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन बहुत विशेष है, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.यादव के करकमलों से प्रदेश के तीनो जिलों में नवीन जिला कार्यालय का उद्घाटन हों रहा हैं तो वही झाबुआ जिले में भी लंबे समय कार्यालय की मांग थी। पेटलावद में भगवान श्री बिरसा मुंडा की प्रतिमा का लोकार्पण के बाद दूसरे बड़े कार्यक्रम में आज भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का शिलान्यास हुआ है। जिस तरह मकान बनाने के लिए एक-एक ईंट की महत्वता होती है उसी तरह प्रत्येक कार्यकर्ता कें एक-एक ईंट का सहयोग इस कार्यालय को बनाने में प्रदान करना है। आपने बताया कि आगामी दिनों में संगठन के भी पूरे देश के साथ मप्र में भी चुनाव होना है। भाजपा ही ऐसी पार्टी में जिसमें सभी को समान रूप से मौका दिया जाता है। संगठन में परिवारवाद की कोई जगह नहीं है। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा के जिला प्रभारी हरिनारायण यादव, संगठन जिला चुनाव प्रभारी पंकज जोशी,पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेष दुबे,विजय नायर,दौलत भावसार,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान, जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी,नगरपालिका उपाध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी,पार्षद पं. महेन्द्रकुमार तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक भी मंचासीन रहे। समारोह का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ने किया एवं आभार जिला महामंत्री गौरव खंडेलवाल ने माना। समारोह में जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त समारोह बाद भाजपा प्रदेश वीडी शर्मा,प्रदेश संगठन महामंत्री हितांनद शर्मा,मप्र भाजपा प्रभारी डॉ.महेन्द्रसिंह का काफिला पुनःगोपालपुरा हवाई पट्टी पहुंचा। जहां से हैलीकॉप्टर से इंदौर के लिए प्रस्थान किया



