मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
पुलिस को देख कर जब भागा गांजा तस्कर,टीमों ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
धार….पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले लोगो पर कार्यवाही कर रही हैं लेकिन फिर भी ये लोग अवैध तरीकेसे मादक पदार्थो की तस्करी करने से बाज नही आ रहे हैं मामला धार जिले के टांडा का हैं टांडा पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान 2 किलो गांजे के साथ एक मेघनगर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक बाइक भी जप्त कर एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है।
दरअसल नशे के अवैध कारोबाार के विरुध्द विशेष अभियान के तहत महानिरीक्षक ग्रामिण जोन इंदौर के अनुराग द्वारा अवैध मादक पदार्थों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बाकलवार एवं एसडीओपी सुनिल गुप्ता के मार्गदर्शन में टांडा थाना प्रभारी कमलेश सिंगार द्वारा टीम गठित की गई थी। तभी सोमवार को वाहन चैकिंग के दौरान ग्राम खरवाली में एक व्यक्ति अपनी बाइक से पुलिस को आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पुछताछ में उसने अपना नाम विजय पिता चतुर सिंह बोडाना निवासी मेघनगर बताया। टीम द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास प्लास्टिक की थैली में दो किलों अवैध गांजा मिला जिसकी कीमत 20 हजार से अधिक आंकी गई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।उक्त कार्रवाई में एएसआई जितेंद्र सांखला, प्रधान आरक्षक राम सिंह सस्तिया, आरक्षक सुरेश ,आरक्षक गोवर्धन, आरक्षक आरक्षक सुनील का विशेष सहयोग रहा।



