मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…रविवार को पंचकुई में माता मरियम का वार्षिक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया,जिसमें विभिन्न राज्य मध्यप्रदेश,राजस्थान,गुजरात और महाराष्ट्र से हजारों मरियम भक्त पहुँचे और धार्मिक आस्था के साक्षी बने इस महोत्सव के दौरान चार पवित्र मिस्सा बलिदानों का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम प्रातः7 बजे प्रारंभ हुआ और शाम 6 बजे सफलता पूर्वक समाप्त हुआ। आयोजन के दौरान एक भव्य जुलूस इमली मैदान से ग्रोटो प्रांगण तक निकाला गया,जो सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा इस दौरान माता मरियम के दर्शन और उनकी झलक भी इस समारोह की मुख्य झलकियां रही जो आकर्षण का केंद्र रही इस धार्मिक आयोजन की अध्यक्षता महाधर्माध्यक्ष राफि मन्ज़ली,महाधर्माध्यक्ष लियो कोरिलियो,धर्माध्यक्ष चाको टी.जे और धर्माध्यक्ष पीटर रुमाल खाराडी ने की इन पवित्र अनुष्ठानों के माध्यम से ईसाई समुदाय के हजारों लोगो ने शांति और आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए प्रार्थनाएं की आयोजन का उद्देश्य भक्तों को ईश्वर की कृपा और आशीर्वाद का अनुभव कराना था।पंचकुई के फादर खेतान मेड़ा और फादर माइकल मकवाना की अगुवाई में इस आयोजन को सफल बनाने में सिस्टर्स और विश्वासियों का भी अहम योगदान रहा। उनके सहयोग से यह आयोजन सहज और भव्य रूप से सम्पन्न हुआ

धार्मिक और भाईचारे को बढ़ावा देता हैं पँचकुई का यह वार्षिक महोत्सव
पंचकुई का यह वार्षिक महोत्सव,धार्मिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक अनुष्ठानों में भागीदारी को बढ़ाया,बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक मेलजोल को भी प्रोत्साहित किया। यह उत्सव ईसाई समुदाय के विश्वास और एकता का प्रतीक बना और समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा दिया। इस महोत्सव के मुख्य संचालक अजय ग़मार और राजेश गरवाल रहे। यह जानकारी झबुआ डायसिस के मीडिया प्रभारी फादर मनीष डामोर द्वारा दी गई।



