राजेंद्र अमलियार को मप्र वन कर्मचारी संघ भोपाल का प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
भोपाल…भोपाल में मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारणी की बैठक कोलार रेस्टहाउस में हुई बैठक में वन कर्मचारी संघ झाबुआ के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी ने भाग लिया और वन मंडल झाबुआ के कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं से प्रांताध्यक्ष निर्मल तिवारी जी को अवगत कराया तत्पश्चात झाबुआ जिले की नई कार्यकारिणी गठित करने का प्रस्ताव जिलाध्यक्ष राजेंद्र अमलियार ने रखा जिस पर प्रांतीय बॉडी ने सहमति जताई और प्रदेश अध्यक्ष निर्मल तिवारी जी द्वारा उपस्थित समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों की सहमति से झाबुआ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र अमलियार को मप्र वन कर्मचारी संघ भोपाल का प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया और शीघ्रातिशीघ्र जिले की कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए बैठक में 50 जिले के जिलाध्यक्ष और प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे और मप्र वन कर्मचारी संघ झाबुआ की ओर से अखिलेश मेड़ा,रामलाल परमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।



