झाबुआ डेक्स…
झाबुआ… झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में पेटलावद पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आयसर वाहन क्रमांक MH03DV3612 में छुपाकर रखी 180 पेटियाँ अवैध शराब ज़ब्त की, जिनकी कुल कीमत ₹32,75,000/- है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। विश्वसनीय मुखबिर ने पुलिस को दी सूचना की देर रात को बदनावर की ओर से आ रही आयसर वाहन अवैध शराब लेकर गुजरात की तरफ जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए याराना ढाबा के पास बरवेट रोड सारंगी पर वाहनों की चेकिंग शुरू की इस दौरान वाहन MH03DV3612 को रुकवाया गया और गहन तलाशी ली गई। वाहन में अवैध शराब छिपाकर रखी गई थी वाहन तलाशी में 6000 माउण्ट बियर की केन और लंदन प्राईड अंग्रेजी शराब की पेटियाँ बरामद की गईं। कुल मिलाकर 175 पेटी माउण्ट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर की और 5 पेटी लंदन प्राईड अंग्रेजी शराब की पाई गई। कुल शराब 2145 बल्क लीटर थी, जिसकी कीमत ₹4,75,000/- थी। इसके साथ ही आयसर वाहन की कीमत ₹28,00,000/- भी ज़ब्त की गई।आरोपियों के रूप में वाहन चालक बिजेन्द्र राठौर (उम्र 34 वर्ष, निवासी बोरखड थाना कोतवाली,जिला (अलीराजपुर) और क्लीनर मनीष बामनिया (उम्र 20 वर्ष, खयडुबडी, थाना कोतवाली, झाबुआ) को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ थाना पेटलावद पर अपराध क्रमांक 186/2025, धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट और 318(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया

पुलिस टीम का सराहनीय कार्य
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने में पेटलावद थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया, चौकी प्रभारी सारंगी उप निरीक्षक श्री दीपक देवरे, प्रधान आरक्षक केमता चौहान, आरक्षक पंकजसिंह राजावत, आरक्षक अनिल मुवेल, आरक्षक अजय चौहान, और आरक्षक प्रकाश मण्डलोई का विशेष योगदान रहा। उनकी सतर्कता और परिश्रम ने इस अवैध शराब की तस्करी को नाकाम किया और कानून व्यवस्था को मजबूत किया।
पुलिस अधीक्षक का समर्थन और प्रशंसा
पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने इस सफल कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी है। साथ ही,उन्होंने टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है, जो पुलिस बल की प्रगति और समाज में उनके योगदान को उजागर करता है।



