झाबुआ बड़ी खबर…
झाबुआ के मेघनगर रोड़ पर स्थित पेट्रोल पम्प पर नोजल को सील करने की कार्यवाही की गई
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियों में मिलावटी डीजल भरा था मिलावटी डीजल के चलते पेट्रॉल पंप पर ही सभी गाड़ी बंद पड़ गई थी रतलाम में शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्रियल समिट होने जा रही है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गाड़ियों का काफिला इंदौर से आया था इस घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की तो पता चला कि डीजल के साथ पानी भी मिला था। इसी के कारण गाड़ियां बंद हो गई आनन-फानन में पेट्रोल पंप सील कर कार्यकाही की थी तभी पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए शासन के निर्देशानुसार आज मेघनगर नाका स्थित पेट्रोल पम्प पर मिलने वाले फ्यूल का चेकलिस्ट के माध्यम से जाँच किये जाने हेतु कलेक्टर नेहा मीना द्वारा राजस्व विभाग,नाप तौल निरीक्षण एवं आपूर्ति अधिकारी के संयुक्त दल का गठन किया गया साथ ही जिले में सम्पूर्ण पेट्रोल पम्पो को संयुक्त दल के माध्यम से पेट्रोल पम्पो पर वॉटर डिप,स्टॉक,घनत्व एवं चेकलिस्ट के अन्य मापदंडों के तहत जाँच कर कार्यवाही की जा रही है। तो वही मेघनगर रोड़ नेशनल पेट्रोलियम पेट्रोल पंप में तीन टैंक में पानी पाए जाने पर टैंक से संलग्न नोजल को तहसीलदार के नेतृत्व में संयुक्त दल द्वारा सील किया गया।



