मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…जिले के मेघनगर की सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिषर में हरियाली अमावस्या को भैया बहनों व अतिथियों व दीदी व आचार्य परिवार द्वारा वक्षारोपण किया गया कार्यक्रम के अतिथि भारतीय जनता पार्टी व सरस्वती रामायण मंडल के संयोजक मुकेश मेहता व पार्षद संतोष परमार व कौशल सोनी,भाविक बारोट, हिम्मत सिंह कछावा,दिनेश डाकिया उपस्थित थे वही अतिथियों का स्वागत सीमा नायक,शिल्पा नायक,ज्योती शर्मा,सोनल नायक,उषा काग,रश्मि शर्मा,शिवानी राठौर,रानु भुरीया विभा नायक,मोनिका पंचाल,हिना नायक ने किया अतिथियों का परिचय विधालय के प्रधानाचार्य धनराज काग द्वारा कराया गया यह जानकारी विधालय के प्रचार प्रमुख श्रीमती प्रियंका जाटव ने दी कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा भैया बहनों को संबोधित कर कहा कि वृक्ष हमारे लिए क्यो आवश्यक है वृक्ष से हमें क्या-क्या प्राप्त होता है हमारे जीवन में हमें एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए ऐसा संकल्प सभी ने लिया कार्यक्रम का संचालन विधालय की दीदी रीया नायक ने किया व आभार विधालय की उत्सव प्रभारी निर्मला नायक ने माना




