मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…मेरा युवा भारत, झाबुआ के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कलमोड़ा के खेल मैदान में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री वालसिंह मसानिया रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है। खिलाड़ी को सदैव खेल भावना से खेलना चाहिए। हार-जीत खेल का हिस्सा है, परंतु निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं से कहा कि अपने गांव, परिवार और क्षेत्र का नाम खेलों के माध्यम से रोशन करें।

विशिष्ट अतिथि बीएमओ डॉ. बबेरिया ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति जोश और उत्साह देखकर अत्यंत खुशी होती है सज्जनसिंह अमलियार ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। खेल भावना से खेलना ही सच्ची जीत है। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में जिले का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। मेरा युवा भारत स्वयंसेवक विजय मेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

🏆 प्रतियोगिता परिणाम
कबड्डी (बालक वर्ग)
🥇 विजेता – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कलमोड़ा
🥈 उपविजेता – श्री राज, चुड़ेली
खो-खो (बालिका वर्ग)
🥇 विजेता – झांसी की रानी टीम, कलमोड़ा
🥈 उपविजेता – हाई सेकेंडरी स्कूल, कलमोड़ा
रज्जा खींच (बालक वर्ग)
🥇 विजेता – शा. उ.मा. विद्यालय, कलमोड़ा
🥈 उपविजेता – श्री राज, चुड़ेली
गोला फेंक (बालिका वर्ग)
🥇 प्रथम – गोरकी मेड़ा
🥈 द्वितीय – लक्ष्मी कोचरा
🥉 तृतीय – चंदू हीहोर
400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग)
🥇 प्रथम – राहुल
🥈 द्वितीय – रणजीत
🥉 तृतीय – शांतिलाल
400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग)
🥇 प्रथम – राधिका
🥈 द्वितीय – शिवानी
🥉 तृतीय – रेलम
मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वालसिंह मसानिया, आंबा सरपंच सज्जनसिंह अमलियार, चुड़ेली सरपंच गणपतसिंह ढाकिया, प्राचार्य संजय प्रकाश पाल, उप सरपंच कलमोड़ा मुकेश मेड़ा, अभयसिंह मेड़ा, भारत मेड़ा, खुमसिंह पचाया, मांगिया मावी, नीलेश भूरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



