मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
50 से अधिक शिक्षकों ने भागीदारी कर प्रशिक्षण प्राप्त किया
झाबुआ…झाबुआ जिले के राणापुर सांदीपनी विद्यालय में सक्षम जीवन कौशल के एक दिवसीय प्रशिक्षण में 50 से अधिक शिक्षकों ने भागीदारी कर प्रशिक्षण प्राप्त किया”सक्षम” जनजातीय कार्य विभाग एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की एक अनौखी पहल है जिसका लक्ष्य छात्र/छात्राओं में पढाई के साथ साथ ऐसे कौशलों को विकसित करना जो उन्हें अपने दैनिक जीवन में आने वाली चुनोतियों का सामना कर अपने जीवन को सफलता की मुख्य धारा में बनाए रखने के लिए सक्षम बनाना है खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सोनी,खंड स्त्रोत समन्वयक धनराज डावर के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार नानोलिया,कमलेश भुरिया,दिनेश डामोर ने शासन की और से एवं विकसखंड प्रबंधन कैलाश राठौर,आशुतोष राठौर, रवि प्रताप सिंह तोमर (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से विकासखंड रानापुर की प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय के दो शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान कर विद्यालय में गतिविधियों के माध्यम से आनंदमय वातावरण में जीवन में उपयोगी कौशलों को सिखाया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय में सक्षम जीवन कौशल के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवनोपयोगी कौशल प्रदान करने में नियमित शिक्षकों सहित अतिथि शिक्षकों का भी काफी अच्छा सहयोग प्राप्त हो रहा है सक्षम से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव नजर आ रहा है




