मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…झाबुआ जिले के मेघनगर में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब गुजरात के अहमदाबाद से मेघनगर आया कन्टेनर पूरे जिले की आंगनवाड़ी केन्द्रों की कुर्सियां भर कर और सरकारी महिला एवं बालविकास परियोजना मेघनगर के गोदाम में खाली किया गया और बाहर निकलते ही ये बड़ा हादसा हो गया…

साई चौराहा पर स्थित गोदाम पर पूरे जिले की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की कुर्सियां कंटेनर से खाली हो गई थी और गोदाम से कंटेनर को बाहर खड़ा कर कन्टेनर के दरवाजे बंद कर रहे थे कि कन्टेनर का दरवाजा 11 केवी के विधुत लाईन के तार को छू गए और कनेक्टर में करंट फेल गया जिसमें कन्टेनर परिचालक व एक अन्य युवक इसकी चपेट में आ गए प्रत्यकदर्शीयो ने बताया कि गोदाम के पास से नीचे झूल रहे 11 कैवी बिधुत बिजली के तारों से ये बड़ा हादसा हुआ हैं और दो युवक करंट की चपेट में आगये और लोगो की मदत से दोनों युवाओं को सही समय पर अस्पताल भिजवाया जिसमे एक युवक को मेघनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया वहाँ पर उसकी तबियत ठीक बताई जा जाही हैं और एक गम्भीर रूप से घायल उसे मेघनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और डाक्टरो द्वारा ईलाज किया गया लेकिन गम्भीर रूप से घायल युवा की तबीयत सीरियस बताई गई जिसे एम्बुलेंस से गुजरात के दाहोद रेफर किया गया और रास्ते में ही युवक की मौत हो गई… गोदाम में कंटेनर खाली हो रहा था तब महिला एवं बाल विकास परियोजना के अधिकारी उस समय मीटिंग ले रही थी और एक कर्मचारी को गोदाम में भेजा जो गोदाम पर मौजूद था पूरा कंटेनर खाली हो गई था ओर खाली कंटेनर को गोदाम के बाहर रोड पर कन्टेनर का दरवाजा बंद करते समय यह हादसा हुवा जिसके बाद परियोजना अधिकारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत करवाया व अस्पताल पहुँची
इनका कहना है
में कार्यकर्त्ताओ की मीटिंग ले रही थी हमारा कर्मचारी गोदाम पर मौजूद था , ओर कन्टेनर खाली हो गया था जिसके बाद कन्टेनर गोदाम से बाहर रोड पर खड़ा कर परिचालक दरवाजे बंद कर रहा था कि चपेट में आ गया में तुरन्त मोके पर पहुँची ओर घायलो को अस्पताल लेकर आई ओर एक युवक ने दाहोद अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया
परियोजना अधिकारी राखी बारिया मेघनगर



