मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…आज आदिवासी युवा क्रांति संघ की बैठक हनुमान मंदिर देवीगढ़ पर रखी गई थी बैठक में थांदला, मेघनगर के संगठन के सभी वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता पहुंचे बैठक में आदिवासी समाज में फैल रही कुरुतियो जैसे अवैध दारू पर रोक,डीजे बजाने पर रोक,अधिक दहेज़,दापा ,ब्याज दरें कम करवाना,भांजेडी प्रथा पर रोक लगाना और यूवाओ को नशा से मुक्ति दिलाना,पलायन,बेरोजगारी, आर्थिक स्थिति मे सुधार करना आदि ऐसे कई अन्य मुद्दे पर चर्चा हुई साथ ही आदिवासी युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और सनातन संस्कृति परंपराओ, रितिरिवाजो ओर धर्म की रक्षा करना जल जंगल जमीन की रक्षा करना और साथ मे सरकार की जन कल्याणकारी योजना को आदिवासी समाज तक पहुंचाना आदि संपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ वक्ताओं ने बारी बारी से सम्बोधित कर मार्गदर्शित किया

साथ ही पूरे जिले में आगामी कार्यक्रम ‘ आदिवासी जनजाति नायक वीर क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में गांव गांव फलियों फलियों में जनजाति गौरव दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाए को लेकर योजना बनाई तो वही आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा उसे लेकर भी चर्चा कर कार्यक्रम को सफल सफल बनाने का आवाहन किया



