कार्यक्रम की लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था नगर परिषद सभा कक्ष में की गई

झाबुआ… मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा विकास और जनकल्याण को समर्पित मध्य प्रदेश के तहत मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 की प्रथम किस्त एवं उज्जैन में परशुराम जयंती के दिन मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समारोह में पहुँचे,मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 85 लाख से अधिक किसानों को 1704.94 करोड़ ,27 हजार से अधिक संबल हितग्राहियों को 600 करोड़ का अंतरण एवं 1870 करोड़ की माइक्रो उदवहन सिंचाई परियोजना एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण का वितरण मुख्यमंत्री द्वारा उमरवन जिला धार से किया गया एवं उक्त कार्यक्रम की लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था नगर परिषद सभा कक्ष में की गई उक्त लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती रितिका पाटीदार एवं प्रभारी तहसीलदार वरुण उपाध्याय,नायब तहसीलदार श्रीमति मृदुला सचवानी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रकाशचंद बामनिया राहुल भूरिया एवं संतोष मुनिया कृषि विस्तार अधिकारी व निकाय के किसान भाई एवं संबल हितग्राही गण भी उपस्थिति रहे।



