मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा भागवत कथा सप्ताह का प्रारंभ
झाबुआ….झाबुआ जिले के पिटोल में जाटव परिवार द्वारा 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जायगा श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ 19 दिसम्बर को भव्य शोभायात्रा से होगी भागवत कथा सप्ताह में भागवत कथा वाचन व्यास पण्डित श्री अमन आदित्य नारायण जी महाराज के मुखारबिन्द से होना है। भागवत कथा आयोजन की जानकारी देते हुए आयोजक समिति के गरवरसिंह जाटव व सूरज बैन जाटव ओर समिति के सदस्यों ने बताया कि 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली भागवत कथा सप्ताह कार्यक्रम में कथा व्यास पण्डित श्री अमन आदित्य नारायण जी महाराज के द्वारा कालिया छोटा(पिटोल) में प्रति दिन भागवत के अलग-अलग प्रसंगों का वाचन किया जाएगा। 19 दिसम्बर को पिटोल नगर में विभिन्न मार्गों से होती हुई ढोल ढमाके बेंड बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकलेगी शोभायात्रा में महिलाएं रंगबिरंगी साड़ियों में सिर पर कलश ले कर नंगे पैर चलकर कालिया छोटा में कथा स्थल पर पहुँचेगी जहाँ भागवत भगवान की महाआरती से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह की सुरुआत होगी। कथा स्थल पर भव्य तैयारिया चल रही हैं। समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पिटोल नगर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में और समाजजनों को कथा सप्ताह में उत्साह पूर्वक आने के लिए निमंत्रण पत्रिकाएं बाट रहे हैं। और भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धलुओं को आनेकी अपील कर रहें है। तो वही भगवत कथा के आखरी दिन भण्डारे का भी आयोजन किया गया हैं



