मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…झाबुआ जिले के पेटलावद में कृषि उपज मंडी प्रांगण में जयस सहित अन्य आदिवासी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ आज एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं कि सर्वसहमति से भारत आदिवासी पार्टी की ब्लाॅक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा की गई। वही अगर यहाँ विधानसभा चुनाव की बात करे तो बहुचर्चित नवगठित भारत आदिवासी पार्टी ने अभी कुछ महीनो पहले हुए विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की कुल 8 विधानसभाओं में अपने उम्मीदवारों को उतार कर चुनाव लड़वाया था। जिसमें रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा से कमलेश्वर डोडियार को BAP पार्टी से उम्मीदवार बना कर मैदान में उतारा था जिसमे कमलेश्वर डोडियार ने कॉंग्रेस और भाजपा के उमीदवारों को हरा कर प्रचण्ड बहूमत से चुनाव जीत कर BAP पार्टी जा खाता खोल लिया हैं। तो वही आज ब्लाॅक कार्यकारिणी में पेटलावद ब्लाॅक अध्यक्ष माखनलाल मैड़ा, उपाध्यक्ष दयाराम देवदा,सचिव अमरसिंह वसुनिया,सहसचिव राहुल मैड़ा,मीडिया प्रभारी राहुल मुणिया,ब्लाॅक प्रभारी प्रकाश ताड़ सहित सदस्यगण चतरसिंह सोलंकी तथा माँगीलाल मैड़ा की घोषणा की गई। और वही साथ साथ ही मंडल कार्यकारिणी भी गठित की गई जिसमें सारंगी से अजय डामर,करवड़,बामनिया से तोलसिह डामर,पेटलावद से अनिल भाभर,रायपुरिया से अनिल सिंगाड,हमीरगढ़ से कान्ति लाल निनामा,झकनावदा और मोहनकोट से ठाकरचंन्द मैडा,बैकल्दा से शिवा सोलंकी,माही क्षैत्र से भेरुलाल गरवाल को मंडल के प्रभारी नियुक्त किऐ गऐ।आयोजित बैठक में भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ईशवरलाल गरवाल,झाबुआ जिलाध्यक्ष बहादुर कटारा,जिला प्रभारी धनराज भाभर तथा अन्य समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



