मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा झाबुआ
झाबुआ….अदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में थांदला काकनवानी में थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर चुनाव आयोग द्वारा दर्ज कराई गई है। एफएसटी टीम द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद चुनाव आयोग ने उसे अदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना। इसके बाद धारा 188 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज हुई है। हम आप को बता दे कि बुधवार को एक वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें विधायक भूरिया द्वारा भाजपा प्रत्याशी पर टिप्पणी की गई थी। थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया के बेतुके बयान के बाद झाबुआ जिले की राजनीति काफी गरमा गई थी….विधायक भूरिया ने भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान को गुंडा,चोर और डाकू जैसे आरोप लगाए थे। साथ ही अन्य दलों के प्रत्याशी की बात करने वाले के हाथ पेर काटने की बात भी कही थी…जिसको लेकर भाजपा सहित जयस के कार्यकर्ता काफी नाराज है…जिसकी नाराजगी सड़को से लेकर कल झाबुआ भाजपा कार्यालय तक नज़र आई थी जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर व पदाधिकारियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक वीरसिंह भूरिया व कॉंग्रेस पर पलटवार किया था
वायरल वीडियो में विधायक की सफाई…
वायरल वीडियो में भाजपा प्रत्याशी पर टिप्पणी के साथ चुनाव में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप भी उन पर लग रहा था। मामले में विधायक वीरसिंह भूरिया ने कल प्रेस कान्फ्रेस कर बताया था कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एडिट किया गया वीडियो है। हालांकि वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई थी और इस मामले ने तुल पकड़ लिया था।



