मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…झाबुआ जिले में अब जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन द्वारा समाज के हित के लिए हर ग्राम पंचायत पर जयस संगठन के कार्यकर्ताओं का गठन कर जवाबदारी दी जाएगी तो वही हाल ही में मेघनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नानया साथ संजेली में नई कार्यकारिणी गठित की गई जो की नानया साथ पंचायत के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक में सबकी सहमति से नानया साथ संजेली पंचायत पर अध्यक्ष पर प्रकाश पिता कालू खड़िया को बनाया गया तो वही उपाध्यक्ष कमलेश पिता तोलिया डामोर, कार्यवाहक अध्यक्ष नान सिंह पिता तोलिया,मीडिया प्रभारी भवचद पिता नाथू वसुनिया,सचिव राजू पिता सका बिलवाल बनाया गया जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष माधुसिंह डामोर की उपस्थिति में सभी नवीन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौपे गए,जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के सभी नवीन पदाधिकारियों से आशा एवं उन्नति करने के लिए सभी को जवाबदारी दे कर संगठन को मजबूत एवं समाज के साथ शोषण अत्याचार भ्रष्टाचार आदिवासी की तमाम प्रकार की समस्या को लेकर जयस संगठन को अवगत करवाएंगे और सभी मिलकर समाज के साथ कंधे से कंधे मिलाकर समाज हित की लड़ाई लड़ी जाएगी एवं हर मेघनगर ब्लॉक हर पंचायत में अब नई कार्य करणी जयस संगठन के माध्यम से की जाएगी और अब हर पंचायतों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव और मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की जायेगी बैठक में मेघनगर ब्लॉक के जयस संगठन के खुनजी भुरीया,तोफान भुरीया, मुकेश भुरिया,राजेश डामोर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे




