मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी बड़ी जानकारी
दिल्ली….केंद्रीय चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी बड़ी जानकारी. लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है पूरे देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराया जाएगा 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा और 4 जून को मतगणना और नतीजे सामने आएंगे केंद्रीय चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है
मध्य प्रदेश में चार चरणों में होंगे चुनाव और इन तारीखों में होगा एमपी की 29 सीटों पर चुनाव
मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर लोकसभा चुनाव चार चरणों में और इन तारीखों पर होगा जिसमे पहले चरण 19 अप्रैल को 6 सीटो पर चुनाव होगा जिसमें सीधी शहडोल, जबलपुर,मंडला,बालाघाट, छिंदवाड़ा और दूसरा चरण 26 अप्रैल को 7 सीटों पर होंगे चुनाव जिसमे टीकमगढ़,दमोह, खजुराहो,सतना,रीवा, होशंगाबाद,बैतूल और तीसरे चरण में 7 मई में 8 सीटों पर होंगे चुनाव भिंड,मुरैना,ग्वालियर, गुना,सागर,विदिशा,भोपाल, राजगढ़ और चौथे चरण में 13 मई को 8 सीट जिसमे देवास, उज्जैन,इंदौर,मंदसौर,रतलाम, धार,खरगोन,खंडवा संसदीय क्षेत्रों में होगा चुनाव



