भजन गायको द्वारा एक से बढ़ एक प्रस्तुति दी,श्याम प्रेमी को झूम उठे
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व श्याम प्रेमियों के द्वारा मेघनगर के आजाद चौक पर बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया बाबा श्याम के भजनों को सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे नगर में बाबा खाटू श्याम की विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने देर शाम तक भजन कीर्तन का आनंद लिया श्याम बाबा का अलौकिक दरबार सजाया गया बाबा की ज्योत प्रज्वलित की गई इसमें सभी ने आहुतियां डाली प्रवीण म्यूजिक ग्रुप राजगढ़ द्वारा खाटू श्याम जी के शीश का आकर्षण ओलंपिक श्रृंगार किया गया था

इसके पश्चात भजन गायक गणेश सिंह ने हनुमान वंदना के साथ बाबा के भजन की अद्भुत श्याम रही श्याम के नाम की शानदार प्रस्तुति दी सभी श्याम प्रेमी एवं थांदला, रम्भापुर, झाबुआ से पधारे श्याम दीवाने तथा आसपास के क्षेत्र से करीब हजारों से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा की मस्ती में झूम कर बाबा की ज्योत जलाकर आराधना की खाटू श्याम की इस भजन संध्या में भजन गायक कलाकार अभिषेक तलवार, हितांशी सोलंकी,प्रदीप कुमावत द्वारा भजनो एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति ने हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा शिस के दानी होकर चुप क्यों बैठा जिसकी उँगली पर चलता ये संसार है,वह खाटू वाला श्याम धनी मेरा यार है”आदि भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया बाबा श्याम के भजनों पर श्याम प्रेमी झूम उठे भजन संध्या शाम देर रात तक चलती रही इस दौरान इत्र,पुष्प की वर्षा हुई खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए भक्तों की लम्बी लाई लगी थी कार्यक्रम में चाय काफी व पोहे की व्यवस्था का संचालन समस्त भक्तो के लिए निःशुल्क किया गया वही थाना मेघनगर पुलिश चौकी के पुलिस कर्मी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई कार्यक्रम का सफल ओर भव्य बनाने में श्री श्याम प्रेमियों एव ग्राम के युवा वर्गो का काफी सराहनीय सहयोग रहा है। वही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पधारे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्याम प्रेमियों का आभार व्यक्त किया



