मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
शराब माफिया लगातार कर रहे गुजरात अवैध शराब का परिवहन
ग्रामीण क्षेत्रो में भी काली कांच की फोरविलर से गांव गांव सप्लाई की जा रही अवैध शराब
झाबुआ…बाहुल्य आदिवासी झाबुआ में शराब माफिया द्वारा लायसेंस की दुकान की आड़ में ग्रामीण क्षेत्रो में सुबह शाम गांव गांव तक काली काँच की फोरविलर गाड़ियों से अवैध तरीके से अवैध शराब खूब सप्लाई की जा रही हैं। शराब माफिया ने लायसेंस कि दुकान की आड़ में गांव गांव में अपनी शराब की दुकानें खोल रखी हैं वाह लोगो को शराब परोसी जा रही हैं। जिसे लेकर जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर झाबुआ श्रीमती नेहा मीना एवं मुकेश नेमा उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता इंदौर द्वारा सतत कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये निर्देशों के पालन में मदिरा धारण, परिवहन,चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध श्रीमती बसंती भूरिया, ज़िला आबकारी अधिकारी झाबुआ के निर्देशन में आबकारी टीम द्वारा वृत्त झाबुआ ‘ब’ में मुखबिर द्वारा बताये अनुसार वाहन क्रमांक MP 46 H 0986 का पीछा कर राणापुर के ग्राम सालरपाड़ा में ट्रक की घेराबंदी करके वाहन रोका गया आबकारी विभाग ने 26 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब से भरा वाहन को पकड़ा अवैध शराब से भरा वाहन को वाहन चालक नाले के अंदर डालकर मौके से फरार हो गया। उक्त वाहन की मौके पर तलाशी लेने पर मदिरा की पेंटीया भरी होना पाया। मौके पर आबकारी बल पर हमला होने की संभावना की सुचना मिलने पर पुलिस अधिक्षक महोदय झाबुआ द्वारा तत्काल पुलिस बल रानापुर का सहयोग भेजा गया बाद ट्रक को जेसीबी की मदद से नाले से बाहर निकाल कर आबकारी कार्यालय लाया गया वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर कुल 330 पेटी बेगपाईपर व्हिस्की मदिरा (कुल- 2851.2 बल्क लीटर) विधिवत जप्त कर मदिरा एवं वाहन कब्जे में लिया गया आरोपी मौके से फरार होने के कारण अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1)(क) ,34(2), 36,46 के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही नवीन विधान हेतु निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से वीडियो आदि बनाकर की गयी। उक्त जप्तशुद्धा मदिरा का अनुमानित मूल्य राशि रुपये 26,92,800/- है एवं जप्त वाहन ट्रक का अनुमानित मूल्य 30,00,000/- इस प्रकार कुल 5692800/- रूपये हैं। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी सोलंकी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा द्वारा की गई एवं आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिसोदिया, अकलेश सोलंकी आबकारी स्टाफ प्रकाश भाबर, कान्तु डामोर, मदन राठौर, श्रीराम शर्मा, सोहन नायक ,पवन गाड़रिया ,विजय चौहान एवं वाहन चालक बहादुर, दयाल व दिपक का उल्लेखनीय योगदान रहा। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



