मुख्य संपादक दशरथसिंह कट्ठा
झाबुआ…कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का 5 नवंबर को रात्रि 8 बजे झाबुआ आगमन होगा जहां रात्रि विश्राम कर 6 नवंबर को जिले की तीनो विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे तो वही 193 झाबुआ के विधानसभा क्षेत्र राणापुर ब्लॉक के कुंदनपुर में 11 बजे कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर विक्रांत भूरिया के समर्थन में आमसभा को संबोधित कॉंग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भूरिया के पक्ष में वोट मांगेंगे विधानसभा क्षेत्र 194 थांदला की मेघनगर ब्लॉक की ग्राम संजेली फाटक पर दोपहर 1 बजे कांग्रेस प्रत्याशी वीरसिंह भूरिया के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे और पेटलावद विधानसभा क्षेत्र 195 के ग्राम सारंगी में 2 बजे कांग्रेस प्रत्याशी वालसिंह मेडा के समर्थन में विशाल आमसभाओं को संबोधित करेंगे।उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता स्थापित फिटवेल द्वारा दी गई



