मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…जैन रत्न स्वर्गीय रणजीत सिंह जी बाफना की 20 वीं पुण्यतिथि अवसर पर निराश्रितों को कंबल एवं 1500 भोजन पैकेट सहित राम रोटी अनु दरबार समिति में नियमित चल रही भोजनशाला में निराश्रितों को भोजन वितरित किया गया पुण्यतिथि के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए युवा कवि निसार पठान ने पिता पर कविता सुनाई और जीवन में पिता की महत्व के बारे में बताया सरस्वती शिशु मंदिर अध्यक्ष यशवंत बाफना, त्रि स्तुतितीक संघ के उपाध्यक्ष विमल जैन न्यूज़ 24 के पत्रकार निलेश भानपुरिया,श्रीमती हर्षा रुनवाल,बांसवाड़ा से पधारे अनिल लोढ़ा आदि ने संबोधित किया

मेघनगर के उद्योगपति विनोद बाफना ने अपने पिता के बारे में बताते हुए वह उनके दी गई शिक्षा व कर्तव्यों का परिवार निर्वहन कर रहा है वह समाज में बड़ी उपलब्धियां को छू रहा है जैन रत्न स्वर्गीय रणजीत सिंह जी बाफना एक धर्म निष्ठ समाजसेवी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे,साधु साध्वी व् हर समय कमजोर से कमजोर व्यक्ति की मदद करने हेतु तत्पर रहते थे लगातार 25 वर्षों तक स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए समाज को एकता के सूत्र में बांधकर रखते थे आज संपूर्ण जीवन समाज के अलावा डूंगर प्रांत में स्वर्गीय बाफनाजी का नाम श्रद्धा पूर्वक लिया जाता है उन्हीं कि प्रेरणा से नगर में आश्रम एवं विद्यालयों की स्थापना उनके पुत्रों द्वारा की गई है जिसमें हजारों बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं साथ ही राजनीतिक सामाजिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र में अपने उद्योगों से सैकड़ो परिवारों को रोजगार से जोड़ रखा है उक्त आयोजन में नगर की समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब,उत्सव समिति, वैश्य सामाजिक संगठन,भारतिय पत्रकार संघ के तहसील पत्रकार संघ के पत्रकारगण सहित संस्था के वरिष्ठ समाजजन भी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सुमित जैन किया और आभार विनोद बाफना ने माना



