मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…नवागत कलेक्टर डॉ.योगेश तुकाराम भरसट के झाबुआ आगमन पर उन्होंने सपरिवार सर्वप्रथम जिले के आस्था केंद्र प्राचीन दक्षिणमुखी कालका माता मंदिर पहुंचकर माँ कालका माता के दर्शन किए यहां उन्होंने विधिवत पूजा- अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि और शांति एवं सर्वांगीण विकास की कामना की मंदिर परिसर में विधि- विधान के साथ पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया जिसमें स्थानीय पुजारी एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे दक्षिणमुखी कालका मंदिर अपनी धार्मिक मान्यता एवं ऐतिहासिक महत्व के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है

इसके पश्चात कलेक्टर डॉ. भरसट ने श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया उन्होंने जनकल्याण एवं प्रशासनिक दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु प्रार्थना की इसके उपरांत गेल रेस्ट हाउस में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी,सहायक कलेक्टर आशीष कुमार,एसडीएम झाबुआ महेश कुमार मण्डलोई, एसडीएम थांदला भास्कर गाचले सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया

नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट सोमवार को विधिवत रूप से कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे



