मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ….झाबुआ जिले के पेटलावद के खवासा चौकी का गाँव भामल में कुएं का पानी पीने से एक बुजर्ग व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य लोग को कई प्रकार की अलग अलग बीमारिया हो गई सभी बीमार लोगों को पेटलावद के अस्पतालो में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा हैं कि एक के बाद एक लोगो को उल्टिदस्त होने लगी थी तभी परिजन रात्रि में अलग अलग विभिन्न अस्पतालों में मरीजो को लेकर पहुँचे और भर्ती करवाया सभी लोगो की हालत अब स्थिर बताई जा रही है मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नाहर सिंह के रूप में हुई है घटना की सूचना मिलते ही पेटलावद और थांदला के थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और गांव के उस कुएं के दूषित पानी के स्रोत का पता लगाया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव में तैनात कर दी गई है ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके और अन्य लोगों को बीमारी से बचाया जा सके। तो वही थांदला एसडीएम भी मोके पर पहुँचे हैं वही ग्रामीणों ने बताया कि कल ग्यारस थी तो किसी ने कुछ खाया नही था सिर्फ पानी पिया था और गांव में कुँए का पानी सप्लाई किया जाता हैं और कल भी कुँए का पानी सप्लाय किया था वो पानी पिया था
क्या कहते है जिमेदार….
इस पूरे मामले में थांदला एसडीएम तरुण जैन ने कहा कि कुएं का पानी अभी दूषित हैं यह कहना जल्दबाजी होगी प्रशासन के जिमेदार अधिकारी इस कि जाँच कर रहे है जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी जब कि कुएं का पानी गांव के और कई ग्रामीणजन स्तेमाल करते है जिसमे में कुछ लोग बीमार हुए हैं यह बैक्टीरिया इंफेक्शन भी हो सकता हैं अभी जांच जारी
एसडीएम तरुण जैन थांदला



