yमुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…अवैध परिवहन में अव्वल थांदला ओर मेघनगर राजस्थान व गुजरात अंतर्राज्यीय सीमा पर बसा हुआ है। यहाँ शराब, रेत का कारोबार तो फल फूल ही रहा है। वही अनेकों बार अवैधानिक सामग्रियों की तस्करी व हेराफेरी होने से भी इंकार नही किया जा सकता। ताजा मामला थांदला खवासा मार्ग का है जहाँ बीती रात करीब 8 बजे थांदला से करीब 7 किमी दूर ग्राम बड़ी धामनी के निकट अंधे मोड़ पर एक एसिड से भरा टैंकर क्रमांक GJ 17 UU 7476 अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही टैंकर से एसिड का रिसाव शुरू हो गया व जहरीली गैस व धुएँ से पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया वही टैंकर का ड्राइवर बड़ी दुर्घटना जान कर वहाँ से फरार हो गया। जब एसिड के रिसाव से आसपास की फसलें जलने लगी तो वहाँ के रहवासियो का दम घुटने लगा तो उन्होंनें इसकी सूचना थांदला पुलिस थाने पर की तब नवागत थाना प्रभारी राजकुमार कुंसरिया दलबल के साथ मौके पर पहुँचे व घटना की जानकारी लेते हुए आसपास रहने वालों को अन्य स्थान पर जाने की सलाह दी। वही देर रात तक थांदला खवासा मार्ग बंद रखा गया। एसिड के अत्यधिक रिसाव और धुआं अधिक होने के कारण बुधवार सुबह तक धामनी के आस पास के क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रही वही जिस जगह टैंकर पलटा था उस के आस पास के खेत में एसिड का रिसाव होने से खेतों की फसल भी जल जाने से खेत मालिकों को भारी नुकसान भी हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एसिड से भरा टैंकर गुजरात से मध्यप्रदेश के नागदा जा रहा था
वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बात इस एसिड की करे तो तो ये एसिड से भरा टैंकर गुजरात से मध्यप्रदेश के नागदा की जा रहा था जिसमे हाइड्रो क्लोरिक एसिड जो 1000 डस्ट वेस्ट मटेरियल से भरा हुआ था जो की थांदला के खवासा मार्ग बड़ी धामनी में रात्रि में पलटी खा गया और एसिड का रिसाव होने लगा और जहरीला धुंआ व गैस से चारो तरफ जहरीला धुंआ धुंआ होने लगा यह एसिड से भरा टैंकर गुजरात से भर कर वेस्ट एसिड एमपी के अलग अलग जिलो के ग्रामीण क्षेत्रो के नदी नालो में छोड़ा जाता है। तो वही मिली जान करी अनुसार अभी कुछ ही दिनों पहले ही दिनांक 14-6-2023 को उज्जैन के भेरूगढ थाना चार्ट के ग्राम कागदी करादिया के पास शिप्रा नदी में टैंकर में भरा एसिड छोड़ा गया हे। जिसकी शिकायत भेरूगढ थाने में दर्ज भी हुई हे। अगर ऐसे ही डस्ट वेस्ट एसिड से भरे कम्पनी वाले जहरीले केमिकल युक्त एसिड को ग्रामीण क्षेत्रो में छोडेंगे तो जल और जमीन दोनो ही दूषित हो जायेगी और लोगो का जीना दुश्वार हो जायेगा शासन प्रशासन इन केमिकल युक्त एसिड छोड़ने वालो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई करे।
इनका कहना है
अभी टैंकर ड्राइवर मौके से फरार होने के कारण वाहन मालिक से पता किया जा रहा है। फिलहाल टैंकर में कौन सा पदार्थ था व कहाँ से कहाँ जा रहा था इस सम्बंध में जानकारी ली जा रही है जैसे ही पता चलेगा बताया जाएगा।
राजकुमार कुंसरिया
थांदला थाना प्रभारी



