मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…पुलिस अधीक्षक महोदय पद्मविलोचन शुक्ल जिला झाबुआ,अति,पुलिस अधीक्षक रविन्द्रसिंह राठी अनुभाग थांदला , के मार्ग दर्शन में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी मेघनगर आर.सी.भास्करे के मार्गदर्शन में टायर चोर को गिरफतार कर जेल भेजा गया। घटना का विवरण इस प्रकार है कि फरियादी आशीष पिता गोविदलाल पांचाल निवासी बस स्टैण्ड मेघनगर के द्वारा अपने कारखाने से पुराने सीएट कम्पनी के ट्रक के 02 टायर चोरी होने की रिपोर्ट किया था। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही कर 02 व्यक्तियों को 1. रवि पिता मानसिंह जाति बसौड़ निवासी शैरानी मोहल्ला मेघनगर 2. बन्टी पिता सुरेश बसौड़ निवासी नयापुरा मेघनगर को गिरफ्तार कर उक्त चोरी गये टायर किमती करीब 55000 रुपये के बरामद किये है । गिरफ्तार किये गये आरोपी रवि एवं बन्टी शातिर बदमाश है जो पहले भी कई अपराधों में संलिप्त रहे है। न्यायालय थान्दला मे पूर्व के एक प्रकरण में आरोपी रवि पिता मानसिंह बसौड के विरुध्द का गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर रखा है।
नाम आरोपीः-1.रवि पिता मानसिंह जाति बसौड़ निवासी शैरानी मोहल्ला मेघनगर
2. बन्टी पिता सुरेश बसौड निवासी नयापुरा मेघनगर ।
अपराध क्रमांकः-245/24 धारा 379 भादवि
पुलिस टीम – निरी आर.सी. भास्करे,प्र.आर.551 धर्मेन्द्र,आर 642 बंटु नलवाया,आर.607 दिनेश भयडिया, आर.232 अभिषेक झाबुआ का विशेष योगदान रहा।
आपराधिक रिकार्ड –
क्रमांक नाम आरोपी अपराध क्र. धारा रिमार्क
01 रवि पिता मानसिंह बसोड़ नि. शैरानी पुरा मेघनगर 163/10 457,380 भादवि
02 185/19 294,323,506
03 622/23 379 भादवि
04 548/22 454,380
आपराधिक रिकार्ड –
क्रमांक नाम आरोपी अपराध क्र. धारा रिमार्क
01 बन्टी पिता सुरेश बसौड नि. नयापुरा मेघनगर 209/20 379
02 39/16 294,323,506,327,
34



