मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ… नगर के दशहरा मैदान पर वन्दे मातरम ग्रुप द्वारा आयोजित भव्य शारदीय नवरात्रि महोत्सव में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया जिसमें विश्व हिन्दु परिषद जिला अध्यक्ष आजाद प्रेमसिंह के साथ दायत्वान कार्यकर्ता एवं सभी खंडों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे सर्व प्रथम नवरात्रि महोत्सव में पहुँचे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा माताजी की आरती उतारी गई और वही गरबा खेलने आये बच्चो को कमल जी महाराज ओर आजाद प्रेमसिंह के द्वारा इनाम वितरित कराया गया

शस्त्र पूजन के दौरान कमल जी महाराज ने बताया कि हम को शास्त्र के साथ साथ शस्त्र रखना भी आवश्यक है। आज की वर्तमान स्थिति को देखते हुए हर हिंदूओ को अपने अपने घरों में शस्त्र रखना आवश्यक है। वहीं विश्व हिन्दु परिषद के जिला अध्यक्ष आजाद प्रेमसिंह द्वारा बताया गया कि हमको जात-पात में बांट कर गंदे तरीके की जो राजनीति हो रही है उसे हमको बचकर रहना है। हम सब हिंदू हैं। हम सब बराबर हैं। हम मैं कोई भी बड़ा छोटा नहीं है। साथ मे धर्म परावर्तन जिला प्रमुख राजू जी निनामा, जोगड़ा जी निनामा,रमेश जी भूरिया,तानसिंह भूरिया, दिव्यराज सिंह राठौर, हर्ष राठौर, अल्पेश जाटव,माली बाबा,अजय राठौर,रोहित राठौर,बंटी कहाँर,विपुल पंचाल,धर्मेंद्र प्रजापत, दिलिप ठाकुर, निखिल ब्रजवासी, विक्की हाडा,रोहित प्रजापत, अमित गोयल,मयूर दंगाया,राजू वसुनिया, हर्षित,जिग्नेश प्रजापत, आदि कार्यकर्ता उपस्तिथत थे वन्दे मातरम ग्रुप के केलाश पड़ियार, यश पड़ियार, प्रियेश पड़ियार,अर्जुन डामोर व अन्य सदस्यों द्वारा भगवा गमछा ओर श्री फल देकर अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम का आभार विहिप नगर अध्यक्ष माली बाबा द्वारा किया गया।



