एसडीओपी एवं थाना व चौकी प्रभारियों से सभी अनसुलझे व लंबित मामलों पर चर्चा कर निकाल हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये
मुख्य संपादक दशरथ सिंह काटठा
झाबुआ…पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराधों एवं शिकायत की समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण करने व पेंडेंसी कम करने के उद्देश्य से सभी SDOP एवं थाना व चौकी प्रभारियों से सभी अनसुलझे व लंबित मामलों पर चर्चा कर निकाल हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला संबंधी अपराधों में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों तथा महिला संबंधी रिपोर्ट एवं शिकायत पत्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने साथ ही गुम नाबालिकों की पतासाजी व दस्तयाब कर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर वैधानिक कार्यवाही करने के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना,चौकी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु रात्रि गस्त एवं पेट्रोलिंग को बढ़ाने एवं और अधिक सतर्कता से करने के निर्देश दिए गए। तो थाना क्षेत्र के बदमाशों पर सतत निगाह रखते हुए उनकी सक्रियता पाए जाने पर विधिवत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने एवं असामाजिक गतिविधियों जैसे मादक पदार्थों की बिक्री एवं सेवन अवैध आर्म्स,जुआ-सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही कर उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के भी सख्त निर्देश दिये। तो वही आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में झाबुआ पुलिस की तैयारीयों की समीक्षा की जाकर आगामी आने वाले त्योहार होली आदिवासी त्योहार भगोरिया गल पर्व की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए वही मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे,Sdop झाबुआ रुपरेखा यादव,Sdop थांदला रविंद्र राठी,Sdop पेटलावद सौरभ तोमर एवं समस्त थाना व चौकी प्रभारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टॉफ रक्षित निरीक्षक अखिलेश राय उपस्थित रहे



