मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…झाबुआ पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बुधवार को समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारीयो व ऑफिस एवं कंट्रोल रूम के बल की क्राइम मीटिंग ली। पुलिस अधीक्षक जैन ने लंबित अपराध, शिकायतों आदि की समीक्षा की, विशेष कर महिला संबंधी अपराधों के संबंध में सही और त्वरित निराकरण करने के निर्देशित किया हैं। पुलिस अधीक्षक जैन ने जनता के प्रति पुलिस का व्यवहार सही रखने एवं पुलिस और जनता के संबंध बेहतर बनाकर रखने के संबंध में निर्देशित किया गया। एसपी ने बैठक में आदतन अपराधियों व बदमाशों पर कठोर कार्यवाही करने और यातायात के नियमों का पालन करवार कर वाहन दुर्घटना में कमी लाना के भी निर्देश दिए।



