फुटतालाब में आज होगी वृदांवन की पूनम दीदी की संगीतमय भजन संध्या
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…झाबुआ जिले के मेघनगर के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर फुटतालाब में श्रीगणेश महालक्ष्मी,महासरस्वती एवँ माँ अंबे जी की प्रतिष्ठा की वर्षगाँठ पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं वही सात दिवसीय प्रतिदिन संगीतमय श्रीमद भागवत कथा व रात्रि में अलग-अलग भजनों के कलाकारों द्वारा रोजाना भगवान के भजनों की प्रस्तुतियां दी जावेगी तो वही श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे और कथा का श्रवण कर कथा सुनने का लाभ लिया और संगीतमय भागवत कथा में भगवान के भजनों पर श्रद्धालु झमते नजर आए””

भगवान की कथा सुनने का भाव मन मे होना ही कल्याण कहलाता है श्रीमद भागवत सबका कल्याण करने वाली कथा है भगवान की कथा करने वाले कि डिग्री नही देखी जाती है उसका भाव देखा जाता है संत दीपक के समान होता है और हम बुझे हुए दीपक है संतो को सुनने और उनके पास जाने से हम दीपक की तरह प्रज्ज्वलित हो जाते है यदि आप शक्ल से नही भी सुँदर है तो स्वभाव से सुँदर रहे उपरोक्त महत्वपूर्ण संदेश कथा वाचक देवी चित्रलेखा जी के द्वारा सुनाई जा रही उन्होंने व्याससपीठ से दिये कथा का प्रारंभ श्रीमद भागवत की महाआरती से की गयी महाआरती मध्य प्रदेश के यशस्वी समाजसेवी सुरेशचंद्र पूरणमल जैन,श्रीमती सीमा सुरेशचंद्र पूरणमल जैन,राजेश रिंकू जैन,जैकी जैन मंदिर के महंत दिलीपदास जी महाराज,रामदास जी त्यागी टाट वाले बाबा द्वारा की गयी कथा के श्रवण के लिएँ ग्रामीण अँचलों से भारी संख्या में महिलाएँ पहुँच रही है

आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कथा सुनने आने के लिए आग्रह किया है साथ ही पप्पू भैया ने निःशुक्ल सेवा की जानकारी देते हुए आग्रह किया कि मेघनगर और अगराल से निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गयी है वही प्रतिदिन भंडारा भी किया जा रहा है राजेश रिंकु जैन ने सभी से ये धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है आज शाम 8 बजे वृदांवन की पूनम दीदी की भजन संध्या होगी समिति से जुडे सदस्यों ने सभी कृष्ण भक्तों और धार्मिक संग़ठन से जुडे लोगो से भजन सँध्या में आने का आग्रह किया है



