मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
मेघनगर…भील सेना संगठन मेघनगर ने 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक बड़ी बिशाल रैली भील प्रदेश के बैनर तले 9 अगस्त बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई। रैली में भील सेना संघठन के हजारों कार्यकर्ता अपनी आदिवासी वेशभूषा और अपने हाथों में तीर कमान लेकर चल नाचते धिरकते नजर आए।रैली फुटतालाब से होती हूई साई चौराहा,झाबुआ चौराहा, भंडारी चौराहा, आज़ाद चौक होते हुए बस्टेशन पहुँची। रैली का नगर मेंजगह जगह स्वागत कियॉ गया। रैली बस्टेशन से पुनःओवर ब्रिज पर पहुची जहाँ रैली का समापन हुआ।इस अवसर पर भील सेना जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश वसुनिया ,मेघनगर ब्लॉक अध्यक्ष करण डामोर , उपाध्यक्ष विनोद डामोर, अशोक डामोर भील सेना मीडिया प्रभारी , सोनू गरवाल, राजेश बारिया, पारसिंह मचार, भुरू राठौर ,अनिल, मांगलिया सोलंकी, दिलीप रावत, निलेश सोलंकी ,मनीष भूरा, राकेश हीहोर ,रोहित डामोर सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे l



