मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (PM – JANMAN) एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत विशेष पिछडी जनजातियों के लिये अधोसंरचनात्मक विकास एवं सामाजिक आर्थिक पिछडापन को दूर करने हेतु जिला कलेक्टर नेहा मीणा के निर्देशन में जिले की सभी ब्लाकों में शिविर का आयोजित किया हुआ तो वही जिले के पी.व्ही.टी.जी.12 बसाहटों में से जनपद पंचायत मेघनगर की ग्राम पंचायत मदरानी में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय समस्याओं की पहचान और समाधान,आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण, जवाबदेही और सुशासन, सामुदायिक विकास को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का मौके पर लाभ प्रदाय एवं समस्याओं का तत्परता से निराकरण किया गया। उक्त शिवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेघनगर की उपस्थित में आयोजित किया गया। साथ ही अधीनस्थ अमले से जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पशुपालन विभाग एवं जनपद पंचायत के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे, एवं पंचायत स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



