मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित ‘माय भारत’(मेरा युवा भारत) संगठन के तत्वावधान में आयोजित ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 में झाबुआ जिले के युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है

इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम चरण में कलमोड़ा के विजय मेड़ा एवं भगोर के गोपाल भूरा ने झाबुआ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर के शीर्ष प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त किया ज्ञात हो कि फरवरी 2026 में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 12 लाख युवाओं ने भाग लिया था जिसमें मध्य प्रदेश से करीब 1.5 लाख प्रतिभागी शामिल हुए। कठोर चयन प्रक्रिया के पश्चात देशभर से केवल 14,000 प्रतिभागियों का चयन अंतिम संवाद सत्र हेतु किया गया इसी क्रम में 12 एवं 13 अप्रैल 2026 को भोपाल स्थित LNCT यूनिवर्सिटी में राज्य स्तरीय दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मध्यप्रदेश के चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया कार्यक्रम के अंतर्गत ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मॉक पार्लियामेंट एवं ‘यूनियन बजट 2026’ पर पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया इस दौरान प्रतिभागियों ने विकसित भारत,कृषि,मानव पूंजी एवं समावेशी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश साझा किया साथ ही मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे

विजय मेड़ा ने बताया कि ‘माय भारत’ मंच युवाओं को देश की नीति निर्माण प्रक्रिया से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहा है उन्होंने कहा कि युवाओं के सुझावों को राष्ट्रीय बजट में स्थान मिलना इस बात का प्रमाण है कि युवा वर्ग आज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है इस उपलब्धि पर जिले के गणमान्य नागरिकों एवं साथियों ने विजय मेड़ा एवं गोपाल भूरा को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं



