इन चारों सोसाइटीयो में संचालकों के होने वाले चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार खड़े हैं मैदान

मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…मध्यप्रदेश सहकारी सोसाइटी नियम 1962 के नियम 49 D (5) के अनुसार आदिम जाति सेवा सरकारी समिति मर्यादित के मेघनगर ब्लाक की चार सोसाइटीयो में संचालको के चुनाव 3 जनवरी को होना है। मेघनगर,मदरानी,पंच पिपलिया, मांडली के संचालक मंडल के निर्वाचन होना है तो वही प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच के पश्चात वेध पाए गए नामांकन पत्रों की सूची प्रकाशित की गई हैं और सोसायटी संचालक चुनाव के मैदान में खड़े उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिए गए। मेघनगर सोसाइटी की अगर आप बात करें तो मेघनगर सोसाइटी में कूल 38 उम्मीदवारों द्वारा संचालक चुनाव के लिए फॉर्म भरे गए थे जिसमें 8 लोगो ने फॉर्म वापस लिया है और 29 उम्मीदवार अभी भी मैदान में है और 1 उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया तो वही मदररानी सोसाइटी में कुल 40 उम्मीदवारों ने सोसाइटी संचालक चुनाव में फॉर्म भरे थे जिसमें 3 लोगो ने फॉर्म वापस लिया है और 37 उम्मीदवार अभी भी मैदान में खड़े हैं। अगर पंच पिपलिया सोसाइटी की बात करें तो पंच पिपलिया सोसाइटी संचालक चुनाव में 25 उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था जिसमे 4 लोगो ने फॉर्म वापस ले लिया है और 20 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं और 1 उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया। मांडली सोसाइटी में सोसाइटी संचालक चुनाव में 28 उम्मीदवारों द्वारा फॉर्म भर गया था जिसमें 6 लोगों ने फॉर्म वापस लिया है और 21 उम्मीदवार मैदान में खड़े है तो 1 उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया इन चारों सोसाइटियों में अलग-अलग निर्वाचन अधिकारी भेजे गए थे जिसमें मेघनगर में मदन मोहन श्रीवास्तव,मदरानी में कैलाश मुवेल,पंच पिपलिया में भूपेंद्र जामोद और मांडली में अशोक जैन को नियुक्त किया गया था तो वही मेघनगर सोसाइटी के मैनेजर नागर सिंह चौहान मदरनी सोसाइटी के मैनेजर मानसिंह वसुनिया मांडली सोसाइटी के मैनेजर नरवर सिंह हाड़ा पंच पिपलिया के मैनेजर विरसिंह भूरिया सहित सभी सोसाइटीयो के समस्त कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा है



