मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…पश्चिम मध्य प्रदेश के जनजाति बाहुल्य क्षेत्र झाबुआ जिले के मेघनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष में पथ संचालन शनिवार दोपहर 3 बजे विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण से निकाला जायगा आपको बता दे कि आएएसएस मेघनगर खण्ड यह पथ संचालन प्रति वर्ष आयोजित करता है लेकिन इस बार विजयादशमी के समय विशेष रूप से पथ संचालन आयोजित करने के पीछे संघ का मानना है की विजया दशमी हमारे लिए अहंकार को दूर करने वाला है

स्वयंसेवकों में अनुशासन,समरसता लाने के लिए संघ की शाखाओं में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है इसलिए विजय दशमी पर पथ संचलन का कार्यक्रम होने जा रहा है इसी भाव से संघ के स्वयंसेवक काम करते हैं।आपको बता दे कि वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन मात्र 17 युवाओं से शुरू हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन हो गया संघ की स्थापना 1925 में परम पूजनीय डा.केशव राव बलिराम हेडगेवार ने की थी। इसके बाद लगातार समरसता के भाव से संघ का विस्तार हो रहा है आज विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नाम से जाना जाता है मेघनगर पथ संचलन की तैयारियां पूर्ण कर ली है शनिवार को सैकड़ो स्वयंसेवक अपने पूर्ण गणवेष को धारण कर जय घेाषवादन की कदम ताल पर नगर में पथ संचालन करेंगे।




