मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…झाबुआ जिले में हिन्दू युवा जनजाति संगठन द्वारा जिले में अवैध घुसपैठियों की जांच करने के लिए जिले के हर थाना और चौकियों पर पुलिस को आवेदन दिए जा रहे है ताकि अवैध तरीके से रह रहे घुसपैठियों पर कड़ी कड़ी से कार्यवाही हो सके और जिले में कोई अनहोनी ना हो…

तो वही हिन्दू युवा जनजाति संगठन ने आज पारा में चौकी प्रभारी को अवैध घुसपैठियों की जांच करने को लेकर आवेदन दिया हैं ताकि यहाँ का माहौल खराब करने वाले घुसपैठियों पर सख्त कार्यवाही हो और जिले का माहौल भी सही बना रहे प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय मेडा,जिला अध्यक्ष कमलेश मुजाल्दा,गोपाल हीहोर,मुकेश मौर्य सहित संगठन के कई साथी उपस्थित रहे



