सावन माह के अंतिम दिन हनुमान मोहल्ले में अखंड रामायण पाठ का हवन यज्ञ से हुई पूर्णाहुति
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…भगवान भोलेनाथ की पूजन व आराधना का विशेष पर्व सावन मास के अंतिम दिन बुधवार को मेघनगर के ग्राम खच्चरटोड़ी के हनुमान मोहल्ले में युवा गणेश मण्डल द्वारा जारी अखंड रामायण पाठ का समापन पूज्य गुरु ओमप्रकाश बैरागी की उपस्थिति में हवन यज्ञ एवं भगवान शिव के विशेष अभिषेक से किया गया। धर्मप्रेमी युवा गणेश मण्डल द्वारा हनुमान मंदिर परिसर में ही सूजी का हलवा व पांच प्रकार के फल और व्यंजनों का भोग लगाया गया। पश्चात भजन कीर्तन के साथ पुन:अगले वर्ष इसी तरह के आयोजन के संकल्प के साथ युवा गणेश मंडल के सदस्यों ने सावन मास को बिदाई दी। उल्लेखनीय है कि युवा गणेश मंडल द्वारा लगातार हर वर्ष सावन माह के अंतिम दिन अखंड रामायण पाठ तथा भजन कीर्तन का आयोजन हुनमान मंदिर परिषर में किया जाता हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के विरिष्ट ओर युवाओ द्वारा मंदिर परिसर में ही स्थापित भगवान हनुमान जी का विशेष सृंगार कर पूजन अर्चना की गई। उक्त आयोजन की पूर्णाहुति बुधवार को विधिविधान पूर्वक,मंत्रोच्चार के साथ आयोजित हवन यज्ञ,भजन कीर्तन आदि से हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के विरिष्ट बाबू लाल जामुनिया,गणपत लाल कटठा, रमणलाल हरवाल,बाबूलाल कटठा,लूणिया कटठा,दिनेश जामुनिया,सुरेन्द्रसिंह कटठा यूवाओं में भारतसिंह हरवाल, शंकर लाल जामुनिया, सोहनलाल कटठा,दशरथ सिंह कटठा,जसवंतसिंह जामुनिया,बाबूलाल मांसरे,जगदीश कटठा,हरीश कटठा,संजय मेड़ा,महेन्द्र हरवाल,अमृत नानोलिया,धर्मेन्द्र मेड़ा,विक्रम हरवाल,धीरेन्द्र जामुनिया आदि युवा मौजूद थे




