संयुक्त सहकारी समिति संघ झाबुआ कर्मचारीयो की अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा झाबुआ
झाबुआ…संयुक्त सहकारी समिति (पैक्स) कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सहकारिता विभाग के कर्मचारी 16 अगस्त बुधवार से संयुक्त सहकारी समिति संघ जिला अध्यक्ष श्रीकांत भट्ट, उपाध्यक्ष राजू नायक,महामंत्री कार्यवाह अध्यक्ष भेरूलाल पाटीदार के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल सहकारिता उपयुक्त कार्यलय के बाहर जिले भर से आए कर्मचारियों के साथ हड़ताल जारी हैं। अपनी मांगों को लेकर वो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल पर बैठे कर्मचारी वेतनमान बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही कई और दूसरी मांगों को लेकर पूर्व में भी ज्ञापन दिए गए थे। लेकिन वो मांगे अभीतक सरकार द्वारा पूरी नही की गई। जब तक मांगे पूरी नही होगी ये हड़ताल जारी रहेगी तो हड़ताल का समर्थन करने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी पहुँचे और हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से बात करी

अपनी मांगे पूरी नहीं होने पर 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर बैठे
हड़ताल पर बैठे पैक्स कर्मचारियों का कहना है कि हमने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम 15 अगस्त को आवेदन किया था की अगर सरकार द्वारा सहकारिता की महापंचायत की घोषणा कर दी जाती है। तो स्वागत है नहीं तो मध्य प्रदेश के सभी पैक्स कर्मचारियों द्वारा समस्त प्रकार के ऋण वितरण वसूली,फसल बीमा, खाद बीज वितरण एवं उचित मूल्य की दुकाने और खाद्यान्न वितरण आदि कार्य बंद कर दिया जाएगा और 22 अगस्त आज मध्य प्रदेश के सभी 55 हजार पैक्स कर्मचारी एवं पीडीएस द्वारा भोपाल में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। पैक्स कर्मचारी सेवा नियम के अलावा शासकीय कमेटी की अनुशंसा के अनुसार कर्मचारियों को वेतनमान दिया जाना तय है। ये वेतनमान तुरंत लागू किया जाए। शासकीय कर्मचारियों समतुल्य वेतनमान दिया जाए।



