आजाद दिव्यांग कल्याण समिति का दिव्यांगजनों हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…जिला प्रशासन झाबुआ के सहयोग से पुलिस लाइन स्थित हॉल में दिव्यांगजनों हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों में जागरूकता अभियान के द्वारा मतदान के % प्रतिशत में वृद्धि करना और वर्तमान परिवेश में दिव्यांगजनों को आर्थिक सशक्तिकरण अभियान से जोड़ना ताकि वे अपनी क्षमता व योग्यतानुसार स्वयं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झाबुआ कलेक्टर श्रीमती तन्वी हुड्डा,अपर कलेक्टर एस.एस.मुजाल्दा, सहायक संचालक (सामा.न्याय विभाग) पंकज सांवले,जिला पंचायत CEO श्रीमती रेखा राठौर तथा सभी विभागों से अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी दिव्यांगजनों को मतदान सम्बंधी आवश्यक जानकारी दी गई और साथ ही डेमो मशीन द्वारा सभी को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर महोदया श्रीमती तन्वी हुड्डा द्वारा दिव्यांगजनों को मतदान हेतु प्रेरित किया,साथ ही आर्थिक सशक्तिकरण अभियान हेतु प्रोत्साहित किया गया। तत्पश्चात कलेक्टर व सभी अतिथियों द्वारा दिव्यांग आर्थिक सशक्तिकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। दिव्यांगता के क्षेत्र में झाबुआ एवं अलिराजपुर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को संस्था आजाद दिव्यांग कल्याण समिति मेघनगर द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आजाद दिव्यांग कल्याण समिति के कमलेश राठौर, मनोज वसुनिया, मनीष गिरधानी, पुनम खराडी,योगेश राठौर, भावसिंह निनामा, कैलाश डावर, मुकेश डोडवा सहित समस्त वालंटियर्स उपस्थित थे।




