मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…मध्यदेश की राजधानी भोपाल मे 1800 करोड़ रुपय से ज्यादा कीमत की एमड़ी ड्रग्स बरामत हुई थी भोपाल के बाद अब भोपाल और इंदौर डायरेक्टरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस(डीआरआई) ने झाबुआ जिले के मेघनगर स्थित मेघनगर फार्माकेम प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री पर शनिवार को दबिश दी जिसमे 168 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन(एमडी ड्रग) जब्त की गई हैं

शनिवार को डायरेक्टरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस(डीआरआई) कि टीम ने औद्योगिक क्षेत्र की मेघनगर फार्मकेम से 36 किलो ड्रग पाउडर रूप में और 76 किलो लिक्विड रूप में यानी कुल 112 किलो जब्त की गई । फेक्ट्री के मालिक समेत 4 लोगो को गिरफ्तार किया गया हैं डायरेक्टरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस(डीआरआई) निर्देशन में करीब 20 अधिकारियों की टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा फैक्ट्री पर सिंथेटिक ड्रग्स के उत्पादन का संदेह था टीम ने फैक्ट्री मालिक और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की और मौके से कई रसायन जब्त किए वही जानकारी के सनुसार मेघनगर फार्मकेम फेक्ट्री का मालिक करीबन डेढ़ साल पहले ही बदला था अभी वर्तमान में फेक्ट्री मालिक गुजरात का बताया जा रहा हैं जिसका नाम विजय हैं डीआरआई ने यह कार्रवाई स्वतंत्र रूप से की है टीम ने फेक्ट्री से कुछ सेम्पल भी लिए है टेस्टिंग के लिए तो वही स्थानीय पुलिस व प्रशादन को इस कि सूचना नही थी



