स्टाफ कर्मियों से परिचय कर ली अंचल के क्राइम की जानकारी
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…झाबुआ नवागत पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ला ने बुधवार को झाबुआ एसपी ऑफिस पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। नवागत पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना के आदेश सोमवार को हुए थे। तो अभी तक वे नगरीय पुलिस भोपाल में पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे। पदभार ग्रण करने के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ला ने कार्यालयीन स्टाफ व पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया व झाबुआ जिले के समस्त थाना प्रभारियों से नवागत एसपी ने उनके थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था व अपराधों की जानकारी ली तो वही झाबुआ पुलिस अधीक्षक रहे अगम जैन को भोपाल स्थान्तरण किया गया जहां वे सेनानी 25 वी वाहिनी विसबल भोपाल में पदस्थ रहेंगे। वही नवागत पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ला द्वारा पदभार संभालने के बाद उन्होंने खबर झाबुआ से फोन पर चर्चा में बताया की यह बहुल्य आदिवासी जिला हैं जिसे लेकर पूरा प्रयास यही होगा कि पुलिस उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करेंगी



