हजारो की संख्या में लोग मंदिर में विराजित श्रीहनुमान जी की जीवंत प्रतिमा के दर्शनों करने और गरबा देखने केँ लिएँ पहुँच रहे है

मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला प्रदेश के सबसे भव्य धार्मिक आयोजनों में से एक फुटतालाब नवरात्री महोत्सव बनगया हैं। यहाँ हजारों की तादातो में श्रद्धालु गरबा खेलने व देखने पहुँच रहे माँ का पंडाल भी छोटा पड़ने लगा है। तो वही मंदिर व माँ का गरबा स्थल की विधुत सज्जा देखते ही बन रही है। दूर से दूर से आने वाले लोग विधुत सज्जा को निहारनें के साथ साथ आयोजन की प्रशंसा करते नही थक रहे है। बैठक व्यवस्था से लेकर आयोजन स्थल और मंदिर के साथ साथ गरबा खेलने के स्थान तक कि व्यवस्था के लिए आयोजन सामिति के श्री मुकेशदास जी महाराज,वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेशचंद्र पूरणमल जैन और रिंकू जैन के साथ सभी सदस्यों की प्रशंसा की जा रही है। रविवार को माँ की महाष्टमी के दिन हजारो लोगों के पदचिन्ह आयोजन की भव्यता और अगाध आस्था के साक्षी बने पूरा पंडाल खचाखच भर गया

जीवंत है फुटतालाब में विराजित हनुमान जी की प्रतिमा दूर दूर से पूरे वर्ष आते है श्रद्धालु
श्रीवनेश्वर मारूति नंदन हनुमान मंदिर फुटतालाब पर पूरे वर्ष लोग हनुमान की जीवंत प्रतिमा के दर्शनों के लिए पहुँचतें है। यहाँ पर चल रहे नवरात्री महोत्सव में देर रात तक इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी रही है। हनुमान जी की प्रतिमा केँ साथ मंदिर में विराजित श्रीगणेश,माँ अंबे, भोलेनाथ,माँ महालक्ष्मी,माँ सरस्वती,साँवरिया सेठ और पंडाल में विराजित माँ की प्रतिमाओं का मनमोहक श्रृंगार किया गया है। ये श्रृंगार रात को देखते ही बन रही है। देर शाम फुटतालाब में हो रहे गरबों को निहारनें केँ लिए दर्शक दीर्घा में जगह कम पड़ रही है। अहमदाबाद,बड़ौदा और इंदौर के गरबा और सांस्कृतिक समूहों द्वारा भावविभोर कर देने वाली उच्च स्तर की प्रस्तुतियाँ आयोजन को शीर्ष पर पहुँचा रही है। विक्की विक्की ग्रुप बड़ौदा द्वारा हनुमान जी पर हुआ हुईया नृत्य तथा माँ भारती ग्रुप द्वारा श्रीराधा कृष्ण नृत्य डीडी ग्रुप द्वारा महाराष्ट्रीयन नृत्य कल्याणपुर गुरुद्वारा टिमली आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी गई वही बडौदा के विवेक और साथियोँ ने 1008 दीपको से माँ की महाआरती की महिला सामिति की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सीमा जैन ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र की माताओं और बहनों से आयोजन में आने का विनम्र आग्रह किया है।





