
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
मध्यप्रदेश में कॉंग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अभी 144 प्रत्याशियों की पहली सूची नवरात्रि के पहले दिन जारी कर दी है। झाबुआ जिले के पेटलावद से वालसिंह मेड़ा, थांदला से विरसिंह भूरिया और झाबुआ विधानसभा से विक्रांत भूरिया को कॉंग्रेस ने टिकिट दिया हैं। और अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा से सेना पटेल और आलीराजपुर विधानसभा से मुकेश पटेल को टिकट दिया गया है। वही बात अगर थांदला विधानसभा की करें तो यहाँ सीधा मुकाबला भाजपा के कलसिंह भाबोर व कांग्रेस के विरसिंह भूरिया के बीच होगा तो पेटलावद विधानसभा में भाजपा की निर्मला भूरिया व कांग्रेस के वालसिंह मैडा के बीच मुकाबला रहेगा झाबुआ विधानसभा की बात की जाए तो भाजपा से भानु भूरिया व कांग्रेस के विक्रांत भूरिया दोनों आमने सामने है अब देखना है कि इन विधानसभा चुनावो के क्या नतीजे आते है फिलहाल कांग्रेस के प्रत्याशी के नामो की घोषणा के बाद हर्ष का माहौल है और जमकर बधाइयां उनके समर्थकों द्वारा दी जा रही है।



