मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
मेघनगर फायर ब्रिगेड नगर परिषद कर्मियों ने पाया आग पर काबू नगर परिषद के कर्मचारियों की हो रही प्रशंसा
झाबुआ….मेघनगर में शुक्रवार देर शाम ब्लॉक ऑफिस चौराहे के समीप पुराना बी ओ ऑफिस एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के गोदाम के समीप जंगली झाड़ियो मे अज्ञात कारणों से आग लग गई.आग की लपटों ने कुछ ही मिट में भयावह रूप लेकर ब्लॉक ऑफिस के रहवासी क्वार्टर,आबकारी विभाग भवन एवं गोदाम के साथ मेंन रोड पर लगी टीन सेड की दुकानों की तरफ आग तेजी से फैलने लगी तभी नगर के युवाओं द्वारा मेघनगर नगर परिषद सुपरवाइजर सुनील डामोर को दूरभाष पर सूचना दी गई.फायर ब्रिगेड मेघनगर द्वारा मात्र 10 मिनट पर पहुंचते हुए आग पर काबू पा लिया इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई इस दौरान मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई नगर परिषद की त्वरित कार्रवाई में ड्राइवर दिनेश गोयल एवं हेल्पर विक्रम सोलंकी दमकल कर्मियों की विशेष भूमिका रही जिनकी हर कोई सरहाना कर रहा है वहीं दूसरी ओर वन विभाग कृष्णा कंपनी के पीछे वन विभाग की बीट क्रमांक 60/65 में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई आग में चंद मिनटों में भयावह रूप लेकर जंगल की ओर बढ़ रही थी ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा एवं फायर दमकल कर्मियों के साथ आग पर भारी मशक्कत के बाद काबू पाया इस दौरान दमकल कर्मी दिनेश गोयल,विक्रम सोलंकी, सक्रिया डामोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही तो वही नगरपरिषद सीएमओ राहुल वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे वही इन्होंने कम समय पर आग पर काबू पाने से पर्यवारण के नुकसान होने से तो बचाया साथ ही वन्य प्राणियों को भी जीवनदान दिया. दोनों जगह दमकल कर्मियों की महत्वपूर्ण त्वरित भूमिका हर कोई उनकी सराहना कर रहा है।



