मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम के तहत 20 मार्च 2024 को ‘’विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस’’ पर झाबुआ में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एस.बघेल द्वारा सायं 04:00 बजें राजवाड़ा चौक से रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना की गई जो कि नगर के मुख्य विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला चिकित्सालय पहुँची। उक्त रैली के माध्यम से आम जन को ओरल हैल्थ के प्रति जागरूक करना तथा ओरल रोगों के रोकथाम के प्रति प्रेरित करना है। जागरूकता रैली के साथ ही हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया। उक्त् आयोजित कार्यक्रम में मु.चि.एवं. स्वास्थ्य.अधि.डॉ.बी.एस.बघेल,सिविल सर्जन डॉ. एम.एल.मालविया, आर.एम.ओ. डॉ. सावन चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आर.आर. खन्नार, डीएमईआईयू प्रेम कुमार डेनियल, सी.पी.एच.सी.कन्साल्टेसन्टय कैलाश चारपोटा, डी.सी.एम. मुकेश यादव, डी.ए.एम. राकेश अजनार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं ए.एन.एम. उपस्थित रहें।



